बालू घाट स्थित कार्यालय से ह’थियार के बल पर ₹7 लाख की लू’ट ; सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें

0 minutes, 1 second Read

 

ARRAH DESK – बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत सारीपुर बालू घाट कार्यालय से हथियार बंद अपराधियों ने रात्रि में पिस्टल भिड़ा कर वहां मौजूद कर्मियों से करीब 7 लाख नकद रुपये लूट ले गए. उस दौरान अपराधियों ने एक कर्मी को चाकू मार कर जख्मी कर दिया. उस दौरान बाहर खड़े एक ट्रक चालक के पास से मोबाइल और चेन भी छीन लिए. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. उधर घटना की सूचना मिलते ही चांदी और संदेश थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की. अपराधी चार की संख्या में थे.

सीसीटीवी फुटेज में भी पिस्टल लिए नजर आ रहे है. जिसके आधार पर उन्हें चिह्नित किया जा रहा है. वहीं जख्मी कर्मी के बयान पर शुक्रवार की देर शाम संदेश थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बता दें कि पिछले दो हफ्ते अंदर इस बालू घाट पर लूट की यह दूसरी घटना है. बताया जाता है कि संदेश थाने के सारीपुर के घाट संख्या नौ के ई पॉइंट पर गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब बजे 12 बजे कर्मी घाट के कार्यालय का दरवाजा बंद कर काउंटर पर बैठे थे. तभी कुछ लोगों ने कार्यालय का दरवाजा खुलवाया कि उन्हें टोकन कटवाना है.

कर्मियों ने जैसे ही दरवाजा खोला, चार की संख्या में अपराधी अंदर घुस गए. अंदर घुसते ही अपराधियों ने कर्मियों पर पिस्तौल तान दिया और पैसे की डिमांड कर शुरू दी. कर्मियों ने जब इससे अनभिज्ञता जाहिर की तो अपराधियों में से एक ने मारपीट करते हुए एक कर्मी को चाकू मार कर घायल कर दिया. घटना के बाद कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही संदेश,

कोईलवर और चांदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश की. चाकू लगने से जख्मी कर्मी श्री कमला ऑटोमोबाइल के कर्मी हैं, जोकि सारण के आमी निवासी हैं. जख्मी धर्मेंद्र ने बताया कि 12 बजे रात के करीब में तकरीबन सात अपराधी घाट पर लूटपाट के इरादे से आए थे, जिनमें से 4 अपराधी अंदर घुसकर तकरीबन 7 लाख रुपये लूट कर ले गए. लूटपाट के दौरान बाकी अपराधी बाहर रेकी कर रहे थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *