दिल्ली दूर नहीं : इस ग्रीष्मकालीन ट्रेन से बिना रिजर्वेशन आप पहुंच जाएंगे सहरसा व छपरा से दिल्ली

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – लगन का टाइम ऊपर से भयंकर गर्मी. ऐसी स्थिति में दिल्ली के लिए ट्रेनों में सीट मिलन मुश्किल हो गया है. सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए मारामारी चल रही है. वहीं रेलवे प्रशासन के द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन अनारक्षित ट्रेन का परिचालन 24 अप्रैल को किया जाएगा. यात्री जनता की सुविधा हेतु 04925 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 24 अप्रैल को एकल यात्रा हेतु किया जायेगा. इस बात की जानकारी देते हुए रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार एवं हिमांशु राव ने बताया कि 04925 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 24 अप्रैल, 2024 को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर मानसी जं 07.58 बजे, खगड़िया से 08.07 बजे, बेगूसराय से 08.36 बजे, बरौनी जं. से 09.10 बजे, दलसिंह सराय से 09.47 बजे,

समस्तीपुर से 10.14 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.10 बजे, हाजीपुर से 12.10 बजे, सोनपुर से 12.20 बजे, छपरा से 14.05 बजे, सिवान से 15.00 बजे, देवरिया सदर से 15.58 बजे, गोरखपुर से 17.05 बजे, खलीलाबाद से 17.46 बजे, बस्ती से 18.11 बजे, गोंडा से 19.40 बजे, बाराबंकी से 21.17 बजे, ऐशबाग से 22.25 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 00.15 बजे, इटावा से 01.42 बजे, टुंडला से 02.52 बजे, अलीगढ़ से 04.07 बजे तथा गाज़ियाबाद से 06.02 बजे छूटकर नई दिल्ली 07.00 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के लगाये जा रहे है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *