शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को अ’नियंत्रित कार ने मारी ट’क्कर ; एक मौ’त दो घायल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर थाना अंतर्गत नंदलाल सिंह कॉलेज के समीप अनियंत्रित कार ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में एक किशोर की मौत हो गई. जबकि दो युवकों का उपचार चल रहा है. मृत युवक की पहचान जिले के कोपा थाना अंतर्गत रामनगर के टोला निवासी हरेंदर राय के 17 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गई. वहीं घायलों में कोपा थाना क्षेत्र के रामनगर के टोला निवासी जितेंद्र राय का 24 वर्षीय पुत्र देवनारायण यादव एवं शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत भरत मिलाप चौक निवासी लालू राय का 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार शामिल है.

दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने तीनों को गंभीर स्थिति में एकमा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहां आकाश कुमार की मौत रास्ते में हो गई. वहीं घायल दोनों युवकों का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने मृत किशोर के शव को कब्जे में लेकर छपरा सदस्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

इस मामले में मृत किशोर के चाचा योगेंद्र राय ने भगवान बाजार थाना पुलिस के समक्ष दिए अपने फर्द बयान में बताया है कि उसका भतीजा आकाश एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से एकमा जा रहा था. तभी दाउदपुर थाना अंतर्गत नंदलाल सिंह कॉलेज के समीप अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण उनके भतीजे की मौत हुई है और दो लोग घायल है. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *