तेज रफ्तार का कहर : सड़क हा’दसे में पिता-पुत्र की मौ’त ; पत्नी और एक किशोर गं’भीर

0 minutes, 5 seconds Read

 

 

CHHAPRA / VAISHALI DESK – छपरा में लगातार दूसरे दिन भी तेज रफ्तार का घर देखने को मिला. जहां, अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत मौके पर हो गई. वहीं पत्नी और एक किशोर गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. मृत पिता-पुत्र वैशाली जिले के बेलसर थाना अंतर्गत चौरापा मनार गांव निवासी कन्हाई महतो के 35 वर्ष के पुत्र मुकेश महतो एवं उनका 11 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार बताये गये हैं. वहीं घायलों में मुकेश महतो की पत्नी अनीता देवी एवं उनके रिश्तेदार सम्राट महतो का 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार शामिल है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुकेश महतो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे. जहां आज वह बाइक से वापस वैशाली अपने घर लौट रहे थे उसी भी गड़खा थाना अंतर्गत फुरसतपुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में मुकेश और उसके पुत्र पिंटू की मौत मौके पर हो गई. जबकि, उसकी पत्नी और एक किशोर गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाजरत है.

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. सूचना पर वहां पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है. बताते चले कि बीते दिन भी सारण में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल 7 लोगों की मौत हुई थी. वहीं लगन को लेकर दुर्घटनाओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *