न’शे की हालत में हंगामा कर रहे पांच न’शेड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर नशे की हालत में हंगामा कर रहे पांच नशेड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिनके खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है. इस बात की जानकारी देते हुए फुलवरिया थाना अध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव निवासी श्रीराम मंडल का पुत्र राजू मंडल,

कररिया ठाकुरई के राजेंद्र राम के पुत्र श्रीकांत राम व उसी गांव के स्वर्गीय रामानंद साह के चंद्र विजय साह, माधोपुर गांव के धनेश खरवार के पुत्र दिलीप खरवार तथा श्रीपुर थाना स्थित दुबे बतरहा गांव के स्वर्गीय गफूर मियां के पुत्र नसरुद्दीन मियां शामिल हैं. जिनके खिलाफ बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस अभिरक्षा के बीच बुधवार के दिन न्यायिक हिरासत गोपालगंज भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *