पुलिस ने पीछा किया कार छोड़कर भागा चालक ; पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने लू’ट ली कुछ श’राब

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार का पीछा किया तो चालक श्यामचक रेलवे ढाला के समीप कार खड़ी कर फरार हो गया. जब तक वहां पुलिस पहुंचती तब तक स्थानीय लोगों ने कुछ शराब लूट भी लिया. तब तक पुलिस पहुंच गई और मौके पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर कार को जब्त कर लिया. इस मामले में विशेष जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत श्यामचक में एक कार का पीछा किया गया तो चालक रेलवे ढाला के समीप कार छोड़कर भाग निकला.

जिसके बाद टीम वहां पहुंची और कार की तलाशी ली गई तो कार से 228 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसकी कीमत करीब ₹50000 बताई जा रही है. वहीं शराब कारोबारी की पहचान की जा रही है. इस छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग से अवर निरीक्षक हेमा कुमारी एवं सहायक अवर निरीक्षक बैजू कुमार व पप्पू कुमार शामिल थे. बता दे कि पुलिस का पीछा किए जाने के बाद चालक श्यामचक रेलवे ढाला के समीप कार छोड़कर भाग निकला. उस दौरान कर में शराब देखकर वहां लूट मच गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब सहित कार को जप्त किया. हालांकि यह घटना चर्चा का विषय भी बना रहा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *