गया था मवेशी चो’री करने, पशुपालक के जगने के बाद बाइक छोड़कर पिकअप से पड़ा भागना

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी बथानी टोला में मवेशी चोरी करने के लिए पहुंचे चोरों को बाइक छोड़कर पिकअप से भागना पड़ गया. क्योंकि, गाय और भैंस खोलकर ले जाने के दौरान पशुपालक की नींद खुल गई और उन्हें भागना पड़ गया. चोर का शोर के बाद ग्रामीणों की नींद खुल गई. इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि कुछ चोर भैस और गाय चोरी कर ले जा रहे थे. तभी पशुपालक के जगने पर घबराकर बाइक छोड़ खड़ी पिकअप में बैठ फरार हो गए.

मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पशुपालक लगनदेव साह और तेजलाल साह ने बताया कि उनके दरवाजे से पहले गाय खोल लिया गया था और भैस खोला जा रहा था कि उसी दौरान नींद खुल गई. तब शोर मचाते हुए चोरों का पीछा किया गया तों वे खड़ी पिक अप में बैठ फरार हो गए जिसका नम्बर पुलिस को उपलब्ध कराया गया है.

वहीं पशु चोरों की बाइक वहीं पर छूट गई थी जो पुलिस ने जब्त कर ली है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस जांच पड़ताल करें तों पशु चोरों के बड़े गैंग का खुलासा हो सकता है. आपकों बता दें कि थाना क्षेत्र में पशु चोरों की घटनाओं से पशुपालक दहशत में हैं. रात में उठकर भी वे अपने मवेशी की देखभाल कर रहे हैं. वहीं अनेक पशुपालक बथान में ही सो रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *