डीजे बजाने के विवाद में मा’रपी’ट के बाद दनादन हुई फा’यरिंग ; एक गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के रिविलगंज थानान्तर्गत नवीगंज जानटोला में डीजे बजाने को लेकर उत्पन हुए विवाद में मारपीट के बाद दनादन फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक जिले के रिविलगंज थानान्तर्गत नवीगंज जानटोला मोहल्ला निवासी हरचंद्र चौधरी उर्फ़ चन्दन चौधरी का पुत्र रमेश चौधरी बताया गया है. बताते चलें कि होली को लेकर रिविलगंज थाना अंतर्गत नवीगंज जान टोला मोहल्ला में डीजे बजाया जा रहा था.

उसी दौरान नवीगंज जानटोला निवासी स्व० रामेश्वर चौधरी के पुत्र लालबाबू चौधरी को उनके पड़ोसी रमेश चौधरी व अन्य ने मिलकर लाठी-डंडा व रॉड से सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया. उस दौरान विवाद बढ़ते देख मारपीट के क्रम में रमेश चौधरी व अन्य के द्वारा कट्टा से 5-6 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गयी थी.

जिसकी सूचना मिलते ही जांच करने पहुंची रिविलगंज पुलिस दल द्वारा घटनास्थल से 01 मिस-फायर कारतूस एवं 02 खोखा को बरामद कर रमेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस सम्बन्ध में रिविलगंज थाना काण्ड संख्या- 85/24 दर्ज कर काण्ड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु छापामारी की जा रही हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *