पत्रकार गो’लीकांड का पुलिस ने किया खुलासा ; मास्टरमाइंड पत्नी ने रची थी साजिश ; पत्नी सहित चार गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

NALANDA DESK – नालंदा जिले में एक पत्रकार को गोली मारने के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. एसआईटी की टीम ने पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मारने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के पीछे सबसे बड़ी मास्टमाइंड पीड़ित की पत्नी ही थी. पत्नी ने ही घटना की पूरी स्क्रिप्ट लिखी और फिर इसे अंजाम दिया गया. पीड़ित की पत्नी रागनी ने पहले उसे घूमने के लिए राजगीर ले गई. इसी दौरान 17 मार्च को वापस लौटते समय दीपनगर टोल प्लाजा के पास अपने प्रेमी को बुलाकर गोली मरवा दी.

पुलिस ने दी मामले की जानकारी सदर डीएसपी नुरुल हक ने शनिवार को दीपनगर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि रागनी का पहले से ही रहुई के रहने वाले शशांक कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यही कारण था कि दीपक विश्वकर्मा को रास्ते से हटाने के लिये उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्लानिंग की और फिर कर गोली मरवा दी. इस घटना में शामिल आरोपी पत्नी रागनी, शशांक कुमार, दीपक कुमार और साहिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल किये गए पिस्टल, 3 कारतूस और बाइक को भी जब्त कर लिया गया है.


पहली पत्नी का हो चुका है निधन

बता दें कि पत्रकार दीपक विश्वकर्मा की पहली पत्नी का निधन हो गया था. पत्नी के निधन के बाद उन्होंने रागनी से दूसरी शादी रचाई थी. बीते 17 मार्च को साजिश के तहत घूमने का बहाना करके पत्नी उन्हें राजगीर लेकर गई. इसी दौरान पहले से तय स्क्रिप्ट के अनुसार रास्ते में ही उसके प्रेमी ने पत्रकार को गोली मार दी. एक गोली उनके गले के आर-पार हो गई थी जबकि दूसरी गोली कंधे के पास अटक गई थी. गोली को पटना एम्स में निकाल लिया गया और गले का ऑपरेशन भी किया गया. गोली लगने के बाद दीपक विश्वकर्मा का इलाज पटना के एम्स में चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *