छपरा के लाल ने 14वीं जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग फिजिक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर किया जिले का नाम रौशन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा के लाल ने 14वीं जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग फिजिक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन किया है. बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय पदक जीते खिलाड़ी ठाकुर आकाश कुमार सिंह को खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंद्र प्रधान एवं पूर्व विधान पार्षद सह न्यू बिहार बॉडी बिल्डिंग एण्ड फिटनेश एसोशिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ रणवीर नंदन ने सम्मानित किया है. बतातें चलें कि ठाकुर आकाश कुमार सिंह छपरा के निवासी हैं.

जिनको 14वीं जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग फिजिक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला है. इस मौके पर खेल विभाग के प्रधान सचिव व एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक ने उनको गोल्ड मेडल लाने पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दी. इसके साथ ही न्यू बिहार बॉडी बल्डिंग एण्ड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सुंदर सचिव विजय कुमार, उप सचिव उपेंद्र कुमार एवं ट्रेजरर सुनील कुमार सिंह ने भी उनकी जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *