बिहार में प’कड़ौआ शादी के बाद दूल्हे ने किया ट्रिपल म’र्डर ; पढ़ें क्या है पूरा मामला?

0 minutes, 0 seconds Read

BEGUSARAI DESK – बिहार में पकड़ौआ शादी (जबरिया शादी) आज भी जारी है. ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आया है. जहां गुस्साए दूल्हे ने ट्रिपल मर्डर कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि जबरिया शादी के बाद दुल्हन नीलू कुमारी अपने पिता उमेश यादव, भाई राजेश यादव के साथ पति हिमांशु यादव के घर पहुंची थी. लेकिन हिमांशु ने नीलू को अपने साथ रखने से मना कर दिया. इस बाद इनके बीच विवाद बढ़ गया और गुस्साए हिमांशु ने तीनों को गोली मार दी.

ट्रिपल मर्डर मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी. पुलिस ने दो आरोपी अभिषेक कुमार यादव और जुबैश यादव को गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहुक गांव में हुई थी.पुलिस ने बताया कि यह वारदात शनिवार शाम की है. उमेश यादव अपने बेटे और बेटी नीलू को लेकर नीलू की ससुराल गए थे.

ग्रामीणों का कहना है कि जब उमेश बेटी की ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले भड़क गए और हाथापाई होने लगी. पकड़ौआ शादी के कारण हुआ ट्रिपल मर्डर गांव के मुखिया सुबोध कुमार यादव ने बताया कि यह पकड़ौआ शादी (जबरन शादी) का मामला है, जिसमें लड़कों को किडनैप कर लिया जाता है और उनकी इच्छा के खिलाफ उनकी शादी करा दी जाती है. यही वजह है कि नीलू कुमारी के ससुराल वाले शादी के दो साल बाद भी उसे अपने घर नहीं ले जा रहे थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *