बिहार में बारात आये यूपी के दबंग ने शुरू की फा’यरिंग तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – बिहार के गोपालगंज जिले में यूपी से आयी एक बारात में यूपी के दबंग ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिसके कारण बारात में दशरथ फैल गया और सूचना के बाद मौके पर पहुंची गोपालगंज जिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से जम्मू-कश्मीर से खरीदा हुआ हथियार मिला है. गिरफ्तार व्यक्ति बराती बनकर गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के बिरवट बाजार में आया था, जहां रात में एक शादी-समारोह में हर्ष फायरिंग कर दहशत फैला रहा था.

पुलिस ने युवक के पास से रिवॉल्वर जब्त कर लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश से बिरवट बाजार के किशोरी साह के दरवाजे पर बारात आयी थी. बारात में एक व्यक्ति हर्ष फायरिंग करने लगा. फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने हर्ष फायरिंग करनेवाले युवक की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के कटाई टीकर गांव के हरेराम यादव के रूप में की गई है.

पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक रिवाल्वर, पांच जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किया है. गिरफ्तार हरेराम यादव से पूछताछ की गयी. पुलिस को युवक ने बताया कि रिवॉल्वर जम्मू-कश्मीर से खरीदा था. पुलिस को उसने एक अनुज्ञप्ति प्रस्तुत किया. बरामद रिवाल्वर गिरफ्तार व्यक्ति के नाम पर जम्मू कश्मीर के कठुवा जिले से जारी किया हुआ बताया जा रहा है. मामले में पुलिस जब्त हथियार और लाइसेंस के संबंध में जांच पड़ताल कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *