अ’नियंत्रित वाहन की चपेट में आने से अ:धेड़ की मौ’त ; परिजनों में मा’तम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के छपरा-रेवा एनएच-722 पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. जिसके बाद मृत व्यक्ति की पहचान जिले के परसा थाना क्षेत्र के अंजनी गांव निवासी विद्या दास के 39 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई. दुर्घटना जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीदाहां कोल्ड स्टोर के समीप की है. जहां बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से उनकी मौत हुई है.

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार अपनी हीरो ग्लैमर बाइक से छपरा की ओर से अपने घर जा रहे थे. जहां रात्रि में सोनहो टोल प्लाजा के समीप कोल्ड स्टोर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे वह अनियंत्रित होकर एनएच किनारे गड्ढे में जा गिरे. घटना के कुछ देर बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना भेल्दी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर थाने के एएसआई मुनचुन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को बरामद कर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दिया.

जिसके बाद उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव देखते ही रोने लगे. पुलिस गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजी. जहां पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में पीड़ित परिजनों के द्वारा थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *