गां’जा त’स्करी का उद्भेदन कर जमुई पुलिस ने 70 लाख का गां’जा किया बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

JAMUI DESK – बिहार के जमुई पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने गांजा तस्करी का उद्भेदन कर बड़ी खेप को बरामद किया है. जब्त गंजा की अनुमानित कीमत करीब ₹70 लाख बताई जा रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जमुई पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि जमुई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की बड़ी खेप झारखंड के रास्ते होकर जमुई से गुजरने वाली है. इस सूचना के उपरांत जमुई डीएम राकेश कुमार को इस बात की जानकारी दी गई. जिसके बाद जमुई पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम द्वारा झारखंड के तरफ से आने वाले मार्ग पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया.

उस दौरान देवघर की ओर से आ रही एक ट्रक उत्पाद विभाग की चेक पोस्ट पर तलाशी अभियान चलते देखकर ट्रक का लाइट बंद कर फरार हो गया. जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस की टीम ने ट्रक की सघनता से जांच किया तो जांच के दौरान ट्रक में मूढ़ी के बोरी के नीचे छुपा कर रखा गया 46 पैकेट में 460 किलो गांजा बरामद किया गया. जमुई एसपी ने बताया है कि इस मामले में कुछ गाड़ी से पेपर मिला है, जिससे यह जानकारी प्राप्त हुई है कि जमुई जिला के निकटवर्ती जिला का कोई व्यक्ति इस मामले में शामिल है. जिसकी सूचना निकटवर्ती जिले की एसपी को दे दी गई है. जल्द ही पुलिस द्वारा इस मामले का खुलासा किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *