शिक्षा विभाग में बड़े सुधारो से चर्चा में रहे के के पाठक ने मुख्य सचिव पद से दिया इस्तीफा

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है जहां जहां केके पाठक ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से त्याग पत्र दे दिया है. बता दें कि पद का परित्याग देने से पहले केके पाठक 16 जनवरी तक छुट्टी पर चले गए थे. छुट्टी पर जाने के बाद से ही उनके पद को छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने अब अपने पद से त्याग दे दिया है. केके पाठक ने शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद काफी कड़ाई बरती थी.

केके पाठक ने विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है. केके पाठक ने सरकार को भेजे गए अपने त्याग पत्र में लिखा है कि स्वेच्छा से एसीएस पद से परित्याग करता हूं. केके पाठक द्वारा सरकार यानि विभाग को ये चिट्ठी 9 जनवरी को ही दी गई है, लेकिन ये चिट्ठी गुरुवार को वायरल हुई. जिसके बाद उनके पद के परित्याग करने की खबर सामने आई हैं. केके पाठक के शिक्षा विभाग के एसीएस के पद को छोड़ने की अभी सरकार की तरफ से स्वीकृति नहीं दी गई है.

बता दें कि उनकी गिनती बिहार के कड़क और काबिल अफसरों में होती है. इससे पहले वो बिहार सरकार के कई विभागों में काम कर चुके हैं. उनके द्वारा किए गए सुधारों को लेकर उनकी आलोचना भी होती रही है. शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद उन्होंने कई कड़े नियम भी बनाए थे जिसके कारण शिक्षकों का संगठन भी उनसे खासा नाराज था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *