छपरा-आरा पुल से दो ट्रक अंग्रेजी श’राब जब्त ; तीन कारोबारी गि’रफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के डोरीगंज थानांतर्गत छपरा-आरा पुल से दो ट्रक अंग्रेजी शराब पुलिस ने जब्त किया है. बताते चलें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद पुलिस पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न जगहों पर निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. उसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पर थानाक्षेत्र के आरा-छपरा वीर कुंवर सिंह सेतु के दक्षिणी छोर पर डोरीगंज थानाध्यक्ष सुरज कुमार एवं पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था,

उसी क्रम मे बबुरा की ओर से आ रही दो मिनी ट्रकों की जांच की गयी तो दोनों ट्रकों  बंध गोभी से भरा हुआ पाया गया, लेकिन जब जांच की गयी तो दोनों मिनी ट्रक में लदी गोभी के अंदर छुपाकर रखे  भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटी थी. जिसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर थाना लाया गया जिसमें से 350 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसका कुल मात्रा लगभग 3000 लीटर है.

जब्त शराब की कीमत 45 लाख बताई गई है. साथ ही मौके से तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. इस सम्बन्ध में डोरीगंज थानाध्यक्ष सुरज कुमार ने बताया कि दो मिनी ट्रक से गोभी में अंग्रेजी शराब छुपाकर ले जाया जा रहा था जिसे जब्त कर लिया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनसे पुछताछ जारी है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *