छपरा में 50 लाख का अंग्रेजी श’राब के साथ कंटेनर जब्त ; चालक गि’रफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने 50 लाख का शराब कंटेनर सहित जब्त किया है. वही उस दौरान कंटेनर चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कंटेनर चालक राजस्थान के बाड़मेर जिला के लखसर थाना क्षेत्र के सारला गांव निवासी हेमराज बताया गया है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छपरा-बलिया को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया. उस दौरान यूपी के तरफ से एक कंटेनर आता दिखाई दिया,

जिसकी स्कैनर मशीन से तलाशी के बाद पाया गया कि उसमें शराब भरा हुआ है. जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और कंटेनर को जब्त कर थाना लाया गया. जिसमें से 403 कॉटन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसका बाजार मूल्य करीब 50 लाख रुपए बताया जा रहा है. इस बात की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि छपरा-बलिया पुल के मांझी चेक पोस्ट पर गुप्त सूचना के आधार पर कंटेनर रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 403 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.

जिसका बाजार मूल ₹50 लाख रुपए बताया जा रहा है. वही उस दौरान कंटेनर चालक हेमराज को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है कि शराब की डिलीवरी कहां और किसको देनी थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार शराब कारोबारी कंटेनर चालक को जेल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *