सड़क हा’दसे में यूपी के फेरी वाले समेत दो व्यक्ति की मौ’त ; दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फ’रार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक फेरी वाले समेत दो व्यक्ति की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा. पहली घटना जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के समीप हुई, जहां अनियंत्रित ट्रक ने एक फेरी वाले को कुचल दिया. जिसके बाद फेरी वाले की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला के बिछमा थाना क्षेत्र के लेहरा गांव निवासी जगदीश सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अमरपाल सिंह के रूप में की गई.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के संबंध में दूसरे फेरी वालों ने बताया कि वह लोग साइकिल से गांव में फेरी करते हैं. आज सुबह एक साथ फेरी के लिए निकले थे. अमरपाल साइकिल से आगे-आगे जा रहा था. तभी एक अनियंत्रित ट्रक वाले ने उसे रौंद दिया. जब तक वे वहां पहुंचे तब तक चालक ट्रक लेकर भाग निकला था. जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्टेशन को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

वहीं दूसरी घटना में जिले के गड़खा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 75 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हुई है. मृतक की पहचान जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकर गांव निवासी चैत राय के 75 वर्षीय पुत्र सुलेश्वर राय के रूप में की गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *