बिजली बिल में त्रुटि के सुधार हेतु विद्युत विभाग प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को लगाएगा कैंप

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – विद्युत विभाग द्वारा जिले में इलेक्ट्रॉनिक विद्युत मीटर और प्री-पेड मीटर लगाये जाने के बाद बिल में त्रुटि की समस्या लगभग समाप्त हो चुकी है. लेकिन अभी तक जिन विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कोई त्रुटि रह गई है अथवा किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वैसे बिजली उपभोक्ता बिजली बिल के त्रुटि का समाधान प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को करवा सकते है. इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता आशीष रंजन ने बताया कि बिजली बिल में गड़बड़ी के सुधार को लेकर छपरा शहर से लेकर जिले के सभी प्रखंडों में कैंप लगाया जाएगा.

उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान उस कैंप में करवा सकते हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे सभी उपभोगता जिनको अपने बिजली बिल में कुछ त्रुटि लगता है वे सभी भी इस कैंप में आकर अपना बिजली बिल समझ सकते है या आवेदन समर्पित कर सकते है. कैंप में दिए गए आवेदन का शीघ्र निष्पादन किया जायेगा. बताते चले कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद बिजली उपभोक्ता जितनी रकम से मीटर को रिचार्ज करता है उतनी ही वह खपत कर पाता है और बैलेंस समाप्त होने के साथ ही वार्निंग के बाद उनका कनेक्शन कट जाता है.

ऐसी स्थिति में उपभोक्ता अब बिजली विभाग को बिल का भुगतान एडवांस करने लगे हैं. उन्हें भी यह पता होता है कि उन्होंने कितने का रिचार्ज किया और कितनी बिजली खपत की है. हालांकि ऐसी स्थिति में भी कुछ उपभोक्ताओं को शिकायत रहती है. वहीं पूर्व से चले आ रहे अनेक उपभोक्ताओं का मामला अभी भी चल रहा है, वैसे उपभोक्ता भी इस कैंप में अपने बिल की त्रुटि का समाधान करवा सकेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *