बाइक सवार अ’पराधियों ने ह’थियार के बल पर की ₹25 हजार की लू’ट

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –  सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवान-पैगंबरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति से ₹25000 नकद लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना जिले के भीखाबांध गांव स्थित भैया-बहिनी के समीप की है. बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एक वृद्ध को हथियार का भय दिखा 25 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि भीखाबांध मठ निवासी नंदकिशोर उपाध्याय भीखाबांध बाजार स्थित केनरा बैंक से अपने खाते से 15 हजार रुपये निकासी किए एवं 10 हजार रुपये जेब में रखे थे.

वे 25 हजार रुपये लेकर पैदल ही गाय खरीदने जा रहे थे. वह जैसे भीखाबांध स्थित भैया बहिनी बाजार के समीप पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे तथा उनसे जनता बाजार जाने संबंधित रास्ता पूछकर उन्हें भी लिफ्ट देने की बात कहकर उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिए. कुछ दूर जाने के बाद दोनों बदमाश हथियार का भय दिखाकर नंदकिशोर उपाध्याय के जेब से 25 हजार रुपये छीन लिए तथा घटना को अंजाम देने के बाद जनता बाजार की ओर फरार हो गए. पीड़ित ने घटना की सूचना थाने को दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *