छपरा में तीन अज्ञात श’व बरामद ; नहीं हुई किसी की पहचान

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा में अलग-अलग क्षेत्रों से तीन अज्ञात शव को बरामद किया गया है. जहां तीनों ही शवों की पहचान नहीं हो सकी है. छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश यूनिवर्सिटी कैंपस से 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया. वहीं दूसरी घटना में छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा आमदाढी रेलवे ढाला के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

 

उसका शव इतना वीभत्स हो गया कि उसे पहचान कर पाना मुश्किल है. जिसके कारण उस युवक के विषय में कुछ भी जानकारी हासिल नहीं हो पा रही है. वहीं तीसरी घटना में छपरा-सिवान रेलखंड के चैनवा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. सूचना के बाद रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. विदित हो कि बीते दिन भी छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत रूपगंज मोहल्ला से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था. उस शव का भी पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. जबकि 24 घंटे बीतने के बाद भी उस शव की पहचान नहीं हो सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *