फुटबॉल मुकाबले में अंडर 17 में बांका ने पश्चिमी चंपारण को तो अंडर 14 में एकलव्य टीम ने बांका को हराया ; खेल मंत्री ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – कला संस्कृति एवम युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं सारण जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तहत छपरा राजेन्द्र स्टेडियम में फुटबॉल का रोमांच चरम पर रहा. बालक अंडर 14 एवं 17 आयु वर्ग के लिए आयोजित मैचों में विभिन्न जिलों के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रोमांचित किये. सेमीफाइनल मुकाबला कांटे का रहा, तो फाइनल मुकाबला देख रहे दर्शन सांसें थामे रहे. खेल मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि खेलेगा बिहार तो बढ़ेगा बिहार.

मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक अग्रिम शुभकामनाएं दी. खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी आगंतुकों का स्वागत किये. विजेता खिलाड़ियो को खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में तकनीकी रूप से फुटबॉल रेफरी इंचार्ज सुनील कुमार शर्मा मुंगेर, संयोजक सूरज कुमार के अलावे सुनील सिंह, अवधेश प्रसाद, सुजीत कुमार, यशपाल सिंह, गौरीशंकर, मृत्युंजय कुमार,

पंकज चौहान, किशोर कुणाल, रूपनारायण, राकेश कुमार, निलाभ गुंजन, प्रियंका कुमारी, विशाल शर्मा, राजेश कुमार मेजर, नीरज तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, मृणाल, अमित कुमार गिरी, सर्वश, खुर्शीद आलम, कुंदन कुमार सहित अन्य थे. स्वागत भाषण खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी ने किया तथा 8 दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत समापन की घोषणा की. वहीं मंच संचालन किशोर कुणाल ने किया.

फुटबॉल मैच का परिणाम

* अंडर 14 :—-विजेता : एकलव्य
(1-0)
उपविजेता : बांका

* अंडर 17 : विजेता : बांका
ट्राई बेकर ((3-1) उपविजेता : पश्चिम चंपारण

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *