प्रेमिका हीं निकली प्रेमी का का’तिल ; नशे में करने लगा जोर-जबरद’स्ती तो दबा दिया ग’ला, पहुंच गया ऊपर

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र में बीते दिन नवादा बलुआ टोला गांव स्थित बांसवारी से बरामद युवक के शव की पहचान के बाद पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन करते हुए उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद यह बात सामने आयी कि उसकी प्रेमिका ही उसका कातिल निकली. बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी सुदर्शन राय के 22 वर्षीय पुत्र अजय राय की हत्या कर उसे शव को फेंक दिया गया था.

उस सर्दभ में नगर थाना कांड स. 884 / 23 दिनांक 08.11.23 धारा 302 / 34 भा0द0वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर कांड का सफल उदभेदन करते हुए मृतक अजय राय की प्रेमिका निशु कुमारी उम्र 18 वर्ष पे0 लक्ष्मण यादव सा0 मानिकपुर, बलुआ टोला को गिरफ्तार किया गया. यह अपने ब्यान ने बताई कि हम दोनों पड़ोसी थे. तीन-चार साल से दोस्ती थी. वह उड़ीसा से पैसा कमाकर आया था तथा घटना के समय मुझे बांसवारी में ले गया. वह पूरा नशा किये हुए था

 

अकेला पाकर जोर जबरदस्ती करने लगा बार-बार मना करने के वाबजूद नहीं माना तो उसके नशे में रहने का फायदा उठाकर उसी के गंजी से गला दबा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई. छापेमारी टीम में पु०नि०सह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय, नगर थाना, पु०अ०नि० मनोज कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष नगर थाना, पु०अ०नि० लालू प्रसाद मल्लाह नगर थाना, पु०अ०नि० राज लक्ष्मी, नगर थाना, पु०अ०नि० दिपीका रंजन, नगर थाना 06 पु०अ०नि० राकेश कुमार सिंह, नगर थाना, परि० पु०अ०नि० आमिर हुसैन, नगर थाना मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *