धूमधाम से मना ज्योति गोविंद परिवार का 13वां वार्षिकोत्सव

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – ज्योति गोविंद परिवार का 13वां वार्षिकोत्सव शहर के नया बस्ती वार्ड नंबर-1 स्थित सत्संग भवन पर धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सत्संग भवन को फूल माला से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति गोविंद परिवार के संस्थापक अर्जुन मनोज ने विधिवत ज्योति जलाकर ज्योति गोविंद का आवाहन कर किया. जिसके बाद मौके पर मौजूद प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका दिव्या देहाती, महेश पासवान,

राहुल यादव व कौशल किशोर सहित अन्य कलाकारों ने ज्योति वंदना एवं भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालु भक्तों को खूब झुमाया. तदुपरांत नूतन सत्संग का आयोजन कर ज्योति गोविंद के आदर्शों पर चलते हुए सत्य का साथ देने को कहा गया. मौके पर सत्संग में अर्जुन मनोज ने कहा कि ज्योति गोविंद ही सबका मालिक है जो कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में विराजमान रहते हैं.

उनके बिना कहीं पूजा हो ही नहीं सकती, क्योंकि सबका मालिक एक है और वह हैं ज्योति गोविंद. मौके पर पूर्व मेयर प्रिया सिंह, कविता देवी, विनोद कुमार सिंह, परमहंस सिंह, सूर्यनाथ सिंह, प्रभुनाथ सिंह, मानती देवी, देवांति देवी, नंद प्रकाश सिंह, राज कुमारी देवी, त्रिभुवन सिंह, जय प्रकाश, विजय प्रकाश, ज्योति प्रकाश, मनीष कुमार सिंह, रविशंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *