एसपी आवास का घेराव कर हंगामा के बाद पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां ; उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद चिकित्सक की गिरफ्तारी को ले आक्रोशित थे लोग

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के एक नर्सिंग होम में उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनो का हो-हंगामा एसपी आवास पर भी जारी रहा. हालांकि भगवान बाजार थाना के पुलिस पदाधिकारी उनको समझने में लग रहे, लेकिन वह लोग चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये. जिसके बाद उग्र भीड़ और आक्रोशित लोगों को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग करते हुए लाठियां चटकानी पड़ गई. घटना गुरुवार की देर रात्रि की है. वही हो-हंगामा को बढ़ते और भीड़ अनियंत्रित होते देख नियंत्रण के लिए एसपी को भी आवास से निकालकर सड़क पर दौड़ना पड़ गया. फिर तो पुलिस कर्मियों ने दे-दना-दन लाटियां भांजनी शुरू कर दी. हालांकि शीध्र ही स्थिति नियंत्रण में आ गया और शव वाहन में शव छोड़कर सभी लोग भाग खड़े हुए. विदित हो कि छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत एक नर्सिंग होम में गुदरी राय के चौक मोहल्ला निवासी अतुल्य वर्मा की पत्नी रेखा देवी को प्रसव पीड़ा के साथ बीते दिन भर्ती कराया गया था,जहां उनके द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया गया.

 

बच्चे की स्थिति बिगड़ने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया था. जबकि उस महिला का उपचार इसी नर्सिंग होम में चल रहा था. जहां, आज इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है. महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. वहीं लोगों ने नर्सिंग होम के ओटी का दरवाजा भी तोड़ डाला. जिसके बाद इस घटना की सूचना पर भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार के बयान पर उक्त नर्सिंग होम पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. लेकिन रात्रि होने के कारण शव के पोस्टमार्टम को लेकर जिला प्रशासन से अनुमति ली जा रही थी. उस बीच परिजन आक्रोशित हो गए और शव को लेकर एसपी आवास पर पहुंच गए और वहां हंगामा करते हुए चिकित्सक के गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए. जिसके बाद भीड़ अनियंत्रित होने के कारण पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *