5 महीने पहले हुई थी करिश्मा की शादी ; दहेज के लिए ससुराल वालों ने लगा दिया फां…..

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – करिश्मा की शादी के 5 महीने हुए थे. दहेज लोभी ससुराल वालों ने उसे दहेज की बेदी पर चढ़ा दिया. उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया. इस घटना की सूचना जैसे ही उसके मायके वालों की को लगी. वे आनन-फानन में उसके ससुराल पहुंचे और उनकी सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. करिश्मा की शादी के 5 महीने हुए थे. दहेज लोभी ससुराल वालों ने उसे दहेज की बेदी पर चढ़ा दिया.

उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया. इस घटना की सूचना जैसे ही उसके मायके वालों की को लगी. वे आनन-फानन में उसके ससुराल पहुंचे और उनकी सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. मृत नवविवाहिता मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी निकुंभ गांव निवासी पंकज कुमार की 22 वर्षीय पत्नी करिश्मा कुमारी बताई गई है. उसकी शादी विगत मई महीने में महीने में हिंदू रीति रिवाज से धूमधाम के साथ की गई थी.

लेकिन, मायके वालों को क्या पता था कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए फांसी पर चढ़ा देंगे. मशरक थाना पुलिस ने मृत नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां मृतका के छोटे भाई ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे. आज सुबह ससुराल वालों के द्वारा उसके घर पर सूचना दी गई कि करिश्मा ने फांसी लगा लिया है. जब वे लोग उसके मायके पहुंचे तो देखा कि वह बिस्तर पर लेटी हुई है और गले पर काला निशान है.

इस मामले में मृत महिला के परिवार वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी गला दबाकर हत्या की है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *