बालू घाट पर वर्च’स्व की लड़ाई में गो’लीबारी में एक की मौ’त ; तीन जख्मी

0 minutes, 1 second Read

ARRAH DESK – बिहार के भोजपुर जिले में एक बार फिर से बालू को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है. वही तीन जख्मी हैं. पूरा मामला भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के खानगांव का है. जहां, रास्ता बनाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते ये मामला गोलीबारी में तब्दील हो गया. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी. अचानक गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग इधर-उधर भागने लगे.

इस घटना में जहां एक युवक हर्षित कुमार सिंह की मौत गओलहओ लगने से हो गई, वहीं तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं. जिनमें प्रकाश चौधरी, सुनील यादव और दीपक शर्मा जख्मी बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *