वैश्य समाज ने संभावित मेयर चुनाव के लिए राजेश फैशन को घोषित किया प्रत्याशी ; कहा समाज के सभी वर्गों के हितैषी होंगे साबित

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – आगामी मेयर चुनाव को लेकर वैश्य समाज ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि मेयर चुनाव के लिए वैश्य समाज की तरफ से राजेश फैशन प्रत्याशी होंगे. संपूर्ण वैश्य समाज एकमत होते हुए उन्हें मेयर चुनाव में भारी मतों से जितने के लिए प्रतिबद्ध है. वैसे राजेश फैशन समाज के सभी वर्गों के हितैषी साबित होंगे. इस बाबत वैश्य समाज के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वैश्य महासभा के चतुरी प्रसाद एवं गंगोत्री प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि वैश्य समाज के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने एवं उनके निश्वार्थ सेवा का भाव रखने वाले राजेश फैशन को मेयर प्रत्याशी के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

 

उन्होंने कहा कि उन्हें जिताने के लिए वैश्य समाज अपनी पूरी ताकत झोंक देंगा. इस अवसर पर राजेश डाबर, शिवकुमार बयाहुत, विजय प्रसाद, अजय कुमार एलआईसी, पंकज कुमार, पंचा प्रसाद, उदय गुप्ता, बासुकी गुप्ता, सत्यनारायण प्रसाद, विजय ब्याहुत, राजीव कुमार, सतीश प्रसाद व अनिल कुमार ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजेश फैशन छपरा के विकास के लिये हमेशा प्रयत्नशील रहते है. बैठक में सभी के द्वारा उन्हें प्रत्याशी बनाये जाने का समर्थन किया गया.

वहीं मेयर प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि उनका शुरू से प्रयास रहा है कि छपरा को स्वच्छ सुंदर बनाया जाए और समय-समय पर उनके द्वारा अपने क्लब के माध्यम से इसे अमली जामा पहनाये जाने का प्रयास किया जाता है. हाल फिलहाल उनके द्वारा शिशु पार्क के समीप यात्री शेड बनवाया गया. जिसमें मधुबनी पेंटिंग एवं अन्य पकलाकृतियों को सजाया गया है, जो कि यात्रियों के लिए काफी आरामदायक साबित हो रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *