शौच करने के लिए पोखर के समीप गई किशोरी की डूबने से मौ’त ; मचा कोहराम

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव स्थित पोखर में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई. मृत किशोरी जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रणजीत राम की 12 वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी बताई गई है. पोखर से उसका शव बरामद होने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची दरियापुर थाना पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

मृत किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह शौच करने के लिए पोखर की तरफ गई थी, जहां पैर फिसलने के कारण पोखर में डूबने से उसकी मौत हो गई है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है. वही गांव वालों ने बताया कि दिव्या के घर की माली हालत बहुत ही खराब है. जैसे तैसे परिवार का गुजर-बसर हो रहा है. किशोरी की मौत के बाद परिवार वालों की निगाहे अब सरकारी अनुदान पर टिकी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *