डबरा नदी में डू’ब रहे छोटे भाई को बचाने गए बड़े भाई की भी हुई मौ’त ; दोनों भाई की मौ’त के बाद चीख-पुकार से पूजा का माहौल हुआ गमगीन

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत डबरा नदी में स्नान करने गए दोनों भाइयों की डूबने से मौत हो गई. इस सूचना के बाद पूरे गांव में कोहरा मच गया. वहीं चीख-पुकार से पूजा का माहौल गमगीन हो गया. घटना जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर गांव का है. जहां डबरा नदी में डूबने से दो भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई है. मृत दोनों भाई जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी भुअर मांझी के 10 वर्षीय पुत्र किशन कुमार एवं 8 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार बताए गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के मदारपुर गांव के भुअर मांझी के दोनो पुत्र रविवार की शाम गांव के ही डबरा नदी में स्नान करने के लिए गये थे. नदी में स्नान करने के दौरान पानी की तेज धार में छोटे भाई को बातें देख बड़ा भाई किशन उसे बचाने के लिए गया और देखते ही देखते दोनों एक साथ डूब गए. दोनों मासूम बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग भागे-भागे नदी की तरह गए और शवों की खोजबीन में जुट गए.

घंटों बाद किशन कुमार का शव नदी से निकाला गया. वहीं करीब एक घंटे के के बाद दूसरे मासूम कुणाल कुमार का भी शव नदी से बरामद कर लिया गया. जब तक उन्हें नदी से निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो गई. हालांकि परिजन उन्हें लेकर गड़खा सीएचसी गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों बच्चों के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गया. मां सीमा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *