फर्नीचर दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध हथियारों का कारखाना ; मुंगेर के दो कारीगर गि’रफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK – बिहार के गया में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. छापेमारी के दौरान मौके से 5 अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं. वहीं मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो कि मुंगेर जिले के रहने वाले हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गया एसएससी को सूचना मिली थी कि पंचानपुर थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है,

जिसमें हथियार बनाकर उसका कारोबार किया जा रहा है. इस तरह की सूचना के बाद पुलिस की विशेष टीम गठित कर पंचानपुर थाना अंतर्गत रानीगंज गांव में छापेमारी की गई. रानीगंज में छापेमारी के दौरान संचालित मिनी गन फैक्ट्री से पांच अर्ध निर्मित पिस्टल, दो ड्रिल मशीन, कटर मशीन, एक लोहे का स्लाइडर, 20 ब्लेड सहित हथियार बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों की बारामदगी की गई है.

फर्नीचर दुकान की आड़ में चल रहा था मिनीगन फैक्ट्री

फर्नीचर दुकान की आड़ में मिनी गन फैक्ट्री का कारोबार चल रहा था. मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में बिट्टू कुमार उर्फ मोहम्मद अनवर दिलावरपुर मुंगेर जिला निवासी और वीरू कुमार मर्सरी तल्ला मुंगेर निवासी शामिल हैं. इनके पास से कई मोबाइल की भी बारामदगी की गई है. बरामद मोबाइल के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *