लग्जरी कार से चुलाई श’राब की होने वाली थी डिलीवरी ; मौके पर पहुंची पुलिस ने दो कारोबारी को किया गि,’रफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – देशी शराब भट्ठी में निर्मित चुलाई शराब लेकर डिलीवरी देने के लिए दो कारोबारी लग्जरी कर से निकले थे, लेकिन शहर के बीचों बीच उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया. जिसके बाद लग्जरी कर से पांच बड़े पॉली बैग में भरे चुलाई शराब को जब्त किया. जिसकी मात्रा 210 लीटर बताई गई है. इस बात की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि चुलाई शराब की डिलीवरी शहर में होने वाली थी.

गुप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत स्टेशन रोड से एक लग्जरी कर को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें पॉली बैग में भरकर पांच बोरे में रखे गए चुलाई शराब को बरामद किया गया. जिसके बाद दोनों कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार दोनों कारोबारी जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रमाकांत पूरी और रौशन कुमार बताए गए हैं. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि स्टेशन रोड में यात्रियों के भीड़भाड़ होने को लेकर शराब कारोबारी के द्वारा जूट बैग में भरकर शराब लाया गया था. जिसे कहीं अन्यत्र ले जाया जाना था.

पुलिस की नजरों से बचने के लिए वे लोग स्टेशन रोड को चुने थे, ताकि पुलिस चकमा खा जाए. बताते चलें कि स्टेशन रोड में कुछ शराब कारोबारी द्वारा रात में शराब की बिक्री की जाती है. ऐसे में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने चुलाई शराब सहित कर को जब्त करते हुए दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. जिनसे इस कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के विषय में जानकारी हासिल की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *