चावल के साथ पक गई छि’पकली ; महिला के थाली में मिली छि’पकली, परिवार के चार लोग बीमार

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना अंतर्गत फरदहियां गांव में चावल के साथ छिपकली के भी चावल में पकने के बाद उस चावल के खाने के कारण परिवार के दो बच्चे समेत चार लोग बीमार हो गए. लेकिन, जैसे ही उस घर की एक महिला के थाली में वह छिपकली निकली. सभी लोग उल्टी के बाद सीधे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां से उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया.

छपरा सदर अस्पताल में सभी की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही जिसके बाद संध्या तक उन्हें अस्पताल से मुक्त किया गया है. छिपकली वाली चावल खाने से बीमार लोगों में जिले के मशरक थाना क्षेत्र के फरदहियां गांव निवासी 65 वर्षीय राजेंद्र शर्मा, उनकी 60 वर्षीय पत्नी शिवपति देवी एवं सत्येंद्र कुमार शर्मा का 3 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार एवं दो वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी शामिल है. इस घटना के संबंध में सत्येंद्र शर्मा की पत्नी ने बताया कि उनके द्वारा तसली में चावल बनाया गया था.

चावल बनाने के बाद उनके द्वारा सास-ससुर और अपने दोनों बच्चों को चावल-दाल, सब्जी परोस कर खिला दिया गया. जिसके बाद अंत में वह तसली से चावल निकाल कर खुद खाने के लिए बैठी तो उसके थाली में मरी हुई बड़ी छिपकली चावल के बीच में दी गई दिख गई. जिसके बाद वह बच्चों और सास-ससुर के पास गई और यह बात बतलाई तो उनकी बेचैनी बढ़ गई और शीघ्र ही वह चारो लोगों को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां से उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहां उनका उपचार किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *