प्याज लदे डीसीएम ट्रक से ₹15 लाख का विदेशी शराब जब्त, चालक गि’रफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण उत्पाद विभाग की टीम में जिले के मांझी चेक पोस्ट पर प्याज लदे डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है. जिले में एक बार फिर उत्पाद विभाग को चकमा देने की शराब तस्करों की कोशिश नाकाम हुई है. जहां प्याज लदे ट्रक के अंदर से उत्पाद विभाग की टीम ने 80 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है.

जिससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि राजस्थान से शराब की खेप चली थी और इटावा में ड्राइवर के सुपुर्द किया गया था. जिसे लेकर ड्राईवर दरभंगा डिलीवरी के लिए जा रहा था. लेकिन मांझी उत्पाद चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में इस खेप को पकड़ लिया गया. गिरफ्तार चालक इटावा जिला के चौबिया निवासी अंकित कुमार बतलाया गया है. इस मामले में विशेष जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक विदेशी शराब क्षेत्र में आ रहा है.

इस सूचना के बाद मांझी चेक पोस्ट पर अभियान को तेज कर दिया गया. जांच के क्रम में प्याज लदे डीसीएम ट्रक को रोककर पूछताछ की गई तो चालक के द्वारा उसमें प्याज होना बताया गया. लेकिन, जब स्कैनर मशीन की मदद से ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें शराब होना पाया गया. जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया. जहां, ट्रक पर प्याज के बीच से 80 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई. वहीं इस मामले में गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *