शर्मनाक : सारण में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दु’ष्कर्म आरोपी युवक गि’रफ्तार ; पूछताछ जारी

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले से इस समय एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जिससे मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है. जहां एक मनचले युवक ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. घटना जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र की है. उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिघवारा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को पड़ोस का ही एक युवक उठाकर समीप के झाड़ी में ले गया, जहां उसके द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने की बात बताई जा रही है. कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घरवाले जब वहां पहुंचे तो वह भाग निकला. जिसके बाद परिवार वालों ने इस घटना की सूचना दिघवारा थाना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस ने बच्ची को लेकर अस्पताल में उपचार कराया.

वहीं इस मामले में पीड़ित परिवार के बयान पर उक्त आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार युवक दिघवारा थाना क्षेत्र निवासी अशोक मांझी बताया गया है. वही पीड़ित बच्ची का उपचार फिलहाल छपरा अस्पताल में कराया जा रहा है. उपचार के दौरान पीड़िता के दादा ने बतलाया कि बीती संध्या बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. उसी बीच पड़ोस का अशोक मांझी उसे उठाकर घर के समीप झाड़ी में लेकर चला गया. कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज के बाद जब वह लोग वहां पहुंचे तो वह भाग निकला.

क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष

इस मामले में दिघवारा थाना अध्यक्ष ने बताया कि 3 वर्ष से बच्चों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है बच्ची का उपचार फिलहाल छपरा सदा अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसका मेडिकल जांच करने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *