दो यूट्यूबर निकले स्म’गलर ; प्रेस लिखी लग्जरी कार एवं बोलेरो से करते थे शराब की तस्करी ; डीसीएलआर से वीडियो बनाने वाले हाथों में पुलिस ने लगा दी हथकड़ी

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – दो यूट्यूबर अपने यूट्यूब चैनल की आड़ में शराब की तस्करी करते थे. गुप्त सूचना के आधार पर जब उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें रोक कर प्रेस लिखी दोनों कार की तलाशी लेने की बात कही तो दोनों अपने यूट्यूब चैनल का धौंस जमाने लगे. लेकिन उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार को गुप्त सूचना थी की प्रेस लिखी होंडा अमाजी एवं बोलेरो में शराब की खेप जा रही है.

तब उत्पाद विभाग की टीम ने जब अपना पुलिसिया रंग दिखाया तो दोनों का डीसीएलआर कैमरा हाथ में धरे-के-धरे रह गया और पुलिस ने उन हाथों में हथकड़ी पहना दी. पूरी घटना सारण जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत सोनहो मुख्य मार्ग की है. जहां दोनो यूट्यबरों के कार से 60 कार्टन विदेशी कीमती शराब बरामद की गई. वहीं यूट्यूब चैनल में प्रयोग किए जाने वाले अन्य एसेसरीज भी बरामद की गई.

इस बात की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना थी कि सोनहो मुख्य मार्ग से प्रेस लिखी कार एवं बोलेरो से शराब की तस्करी की जा रही है. इस पक्की खबर के बाद उनके द्वारा टीम के साथ वहां जांच अभियान चलाया गया. तभी प्रेस लिखी दोनों कार आती दिखाई दी. जब उनके द्वारा दोनों कार के तलाशी लेने की बात कही गई तो दोनों अपना डिसीएलआर कैमरा निकाल कर अपने यूट्यूब का धौंस जमाते हुए तलाशी देने से इनकार कर दिया.

फिर जब पुलिस अपने रंग में आई तो दोनों युट्यूबर के उन्ही हाथों में हथकड़ी पहना दी. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों यूट्यूबर जिले के परसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदी गांव निवासी पंकज कुमार एवं बलिगांव निवासी मिथिलेश कुमार हैं. जिनकी कार से 60 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसकी बाजार में कीमत करीब 30 लख रुपए है. दोनों के द्वारा उक्त शराब को पटना में डिलीवरी दिया जाना था. वे लोग प्रेस लिखी कार और यूट्यूब चैनल की आड़ में शराब की स्मगलिंग करते थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *