डाकघर में रुपया जमा नहीं होने लेकर जा रहे पूर्व सैनिक के बाइक की डिक्की से ₹2 लाख ले भागे उ’चक्के

CHHAPRA DESK – सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में उच्चके पूर्व सैनिक के बाइक की डिक्की से ₹2 लाख निकाल कर भाग निकले. पीड़ित व्यक्ति इसुआपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर ग्राम निवासी पूर्व सैनिक राजेश्वर राय बताये गये हैं. स्थित मुख्य डाकघर में जमा करने आए पूर्व सैनिक के मोटरसाइकिल के डिक्की से अज्ञात लुटेरों ने दो लाख की लूट कर ली .थाना क्षेत्र के प्यारेपुर ग्राम निवासी पूर्व सैनिक राजेश्वर राय ने बताया कि वह ₹2 लाख रुपए जमा करने बाइक से इसुआपुर डाक ऑफिस में गए थे.

लेंकिन कैशियर ने रुपए लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि कैशियर ने बताया कि लिंक फेल है, पैसा जमा नहीं हो सकता है. जिससे पैसा जमा नहीं हो सका. तब वह रुपया लेकर पोस्ट ऑफिस के कार्यालय से बाहर निकले तथा बाइक की डिक्की में रुपया रख कर जैसे ही सड़क पर चढ़ने लगे, उसी वक्त उचक्कों ने उनके बाइक की डिक्की से रुपए का झोला निकाल भाग निकले.

इस घटना के बाद वहां के लोगों में आक्रोश है. इसके लिए पीड़ित ने लिखित शिकायत इसुआपुर थाने को दी है. वहां उपस्थित व्यवसायियों ने बताया कि डाकघर में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. जिससे यहां पर कभी भी अप्रिय घटना घटने की संभावना बनी रहती है. वहीं इस घटना ने कैशियर को शक के घेरे में ला दिया है. इस बाबत थाना अध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *