कैश निकालने गई महिला का एटीएम कार्ड बदलकर ₹66 हजार की निकासी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में कैश निकालने गई एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने ₹66 हजार की चपत लगा दी. पीड़ित महिला मशरक थाना क्षेत्र के हंसापीर गांव निवासी रामअवतार साह की पत्नी निशा देवी बतायी गई है. बदमाशों ने कैश निकालने में मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया. जिसके बाद उसके खाते से एक-एक कर करीब ₹66 हजार की निकासी कर ली.

रुपए निकासी का मैसेज आते ही उस महिला के होश उड़ गए और वह भागे-भागे बैंक पहुंची. इस मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि वह खाते से पैसे निकाले के लिए थाना क्षेत्र के महावीर चौक स्थित एसबीआई बैंक एटीएम में गई थी. जहां एटीएम में गड़बड़ी होने की बात बतला कर शातिर बदमाशों ने कैश निकालने में मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया.

कैश नहीं निकलने पर वह महिला घर वापस आ गई. कुछ देर बाद जब उस महिला के मोबाइल पर मैसेज आना शुरू हुआ तो उसके होश उड़ गये. उसके बैंक खाते से करीब 66 हजार रुपये की निकासी कर ली गई थी. जिसके बाद पीड़ित महिला ने बैंक जाकर एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *