बिहार में पत्रकार की ह’त्या ; घर पर हमला कर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

0 minutes, 1 second Read

ARARIA DESK – बिहार के अररिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक पत्रकार के घर में घुसकर उसे गोली मार कर हत्या कर दी है. पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विमल को उनके आवास में गोली मारी गई है. घटना 18 अगस्त की है. वारदात को चार अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, अररिया जिले के रानीगंज स्थित विमल कुमार यादव के आवास पर चार अपराधी दाखिल हुए थे. उन्होंने विमल को जगाकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पत्रकार विमल को सीने में गोली मारी गई है. जैसे ही इस घटना की जानकारी लोगों को हुई तो बवाल मच गया. पहले रानीगंज में लोगों ने हंगामा किया फिर अररिया पोस्टमार्टम स्थल पर भी हंगामा हुआ. वहीं मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ एसपी व स्थानीय सांसद भी पहुंचे थे.

पत्नी ने चिल्लाकर लोगों को बुलाया

बताया जा रहा है कि विमल को गोली लगने के बाद उनकी पत्नी ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया. मौके पर पहुंचे लोगों ने रानीगंज थाना को इसकी सूचना दी. जिसपर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पहुंचे. आनन-फानन में विमल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

भाई की भी बदमाशों ने इसी तरह हत्या कर दी थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ साल पहले विमल के भाई की भी बदमाशों ने इसी तरह हत्या कर दी थी. विमल भाई के मर्डर केस में मुख्य गवाह थे. इस केस ट्रायल अभी कोर्ट में चल रहा है. आशंका जताई जा रही है कि इसी के सिलसिले में विमल की हत्या की गई है.

सीएम नीतीश का बयान

इस बीच सीएम नीतीश का भी बयान भी आया है. उन्होंने पत्रकार की निर्मम हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि मुझे जैसे ही जानकारी मिली अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है. जांच जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *