सेल टैक्स विभाग की देर रात तक छपरा शहर में चलती रही छापेमारी ; दवा दुकान पर घंटो जांच के बाद पायी गई अनियमितता

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के श्रीनंदन पथ स्थित दवा मंडी में सेल टैक्स विभाग की छापेमारी पूरे दिन जारी रही. जिसके कारण दवा मंडी में हड़कंप मचा रहा. बताया जा रहा है कि सेल टैक्स विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दवा मंडी के खुलते ही वहां पहुंच गए थे और कई दुकानों की जांच की. जांच के क्रम में दवा के थोक विक्रेता नेशनल फार्मा पर पहुंची सेल टैक्स पदाधिकारियों की टीम ने बारीकी से उनके सभी क्रय-विक्रय के कागजातों की जांच की.

जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई. हालांकि जांच टीम में शामिल सेल टैक्स विभाग के पदाधिकारी कुछ भी बताने से परहेज करते रहे. जबकि दिन भर दवा मंडी में चलायी गई छापेमारी के बाद दवा मंडी में हड़कंप मचा रहा और इस सूचना के बाद दवा मंडी में पूरे दिन गहमागहमी बनी रही. वहीं अनेक दुकानदार अपनी दुकान कर्मचारियों के भरोसे छोड़कर इधर-उधर टहलते नजर आये. हालांकि जांच उपरांत सेल टैक्स विभाग की टीम ने सिर्फ इतना कहा कि अभी जांच की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *