यूट्यूबर #मनीष #कश्यप की 10 जुलाई को बेतिया कोर्ट में होगी पेशी

0 minutes, 0 seconds Read

BETTIAH DESK – यूट्बर मनीष कश्यप को 26 जून को बेतिया कोर्ट में उपस्थित नहीं कराया जा सका था लेकिन अब 10 जुलाई को बेतिया कोर्ट में पेशी की जानी है. मनीष कश्यप को तमिलनाडु के मदुरई स्थित सेंट्रल जेल से रिमांड कराने के लिए बेतिया कोर्ट में लाना होगा. इससे पहले 26 जून को पर्याप्त पुलिस एस्कॉर्ट नहीं मिलने के कारण मनीष कश्यप को न्यायालय में नहीं पेश किया जा सका था.

अब मनीष कश्यप को 10 जुलाई को मुख्य न्यायाधिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किये जाने को लेकर बिहार के डीजीपी से पुलिस एस्कॉर्ट की मांग की गई है. बता दें कि मनीष कश्यप के समर्थन में बेतिया में चारों तरफ बैनर पोस्टर लगाकर उसके रिहाई की मांग की गई जा रही है.

पहली बार अभियुक्त का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रिमांड नहीं

26 जून को बेतिया कोर्ट में पेशी होने के बाद 27 जून को मदुरई पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा. जिसमें केंद्रीय कारा मदुरई के अधीक्षक ने मनीष कश्यप का वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपस्थित कराए जाने का अनुरोध किया था,

जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था. न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि पहली बार अभियुक्त का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिमांड नहीं किया जा सकता है. इस संबंध में बिहार में विधि विभाग की ओर से वर्ष 2020 में एक अधिसूचना जारी की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *