छपरा-सिवान मार्ग पर बालू कारोबारी सह एजेंट को एंबुलेंस ने रौं’दा ; मौ’त के बाद परिजनों में कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत पियानो पोखरा के समीप अनियंत्रित एंबुलेंस में बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोपा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां मृतक की पहचान सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना अंतर्गत बड़वा गांव निवासी उपेंद्र सिंह का 36 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार सिंह के रूप में की गई. घटना बीती देर रात्रि की बताई गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज बालू के कारोबार से जुड़ा हुआ था और पासिंग का काम भी करता था. इस कारोबार में उसका दो ट्रैक्टर भी बालू ढुलाई में लगा है. सूरज बीती रात बालू पासिंग कराने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था. उसी बीच कोपा थाना अंतर्गत पियानो पोखरा के समीप विपरीत दिशा से आ रही एंबुलेंस से उसके बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में उसकी मौत मौके पर हो गई.

इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ भी किया. वहीं चालक एंबुलेंस छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजे जाने के बाद इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और रोना पीटना लग गया. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *