ट्रक में जिं’दा जल गये दर्जनों मवेशियों के साथ छपरा के दो व्यक्ति

0 minutes, 1 second Read

CHHAPA DESK – छपरा के दो व्यक्ति राजस्थान में ट्रक पर लदे दर्जनों मवेशियों के साथ जिंदा जल गये. इस सूचना के बाद उनके घर वालों में कोहराम मचा हुआ है. बताया जाता है कि छपरा के अवतार नगर थाना क्षेत्र के छोटा आमी गांव निवासी जन्मजय राय और उसी गांव के बिजली राय की मौत राजस्थान में सड़क हादसा में हो गई है. दोनों अलग-अलग परिवार के बताए जाते है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटा आमी निवासी जन्मजय राय और उसी गांव के बिजली राय राजस्थान के जयपुर में रहते थे. दोनों ट्रक से मवेशी लेकर जयपुर अजमेर हाइवे से होकर जा रहे थे. रास्ते में खाना खाने के लिए रुके थे. दोनो खाने के बाद ट्रक में ही आराम कर रहे थे. तभी दूसरी तरफ से आ रही ट्रक ने उनकी ट्रक ने ठोकर मार दी. जिससे खड़ी ट्रक में शार्ट सर्किट लग गयी. आग लगने से दोनों की जलकर मौत हो गई.

वहीं दर्जनों मवेशी भी मर गये. इस मामले में मवेशी मालिक दलसिंह सेठ ने बताया कि ट्रक में चार लोग थे. दर्जनाें मवेशी लादकर हरियाणा ले जाया जा रहा था. तभी अजमेर हाइवे पर दूदू जिला के पास ये हादसा हो गया. करोड़ों का नुकसान हुआ है. दोनों का जला हुआ शव बरामद कर लिया गया है. शव छपरा घर भेजा जायेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *