ट्रैक्टर चालक को अ’श्लील गीत बजाने से मना किया तो मारी गो’ली ; प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर में ट्रैक्टर चालकों की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां अश्लील गीत बजाने से मना करने पर ट्रैक्टर चालक ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. हालांकि गोली उसे ना लग कर दूसरे व्यक्ति को लग गई. जिसका उपचार छपरा सदर अस्पताल में पुलिस के द्वारा कराया गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो चुके हैं.हलचल न्यूज. मामला छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बिनटोलिया का है. घटना बीती देर रात्रि 10:30 पर घटित हुई है. गोली लगने से जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिनटोलिया गांव निवासी नंदकिशोर सिंह का पुत्र प्रभास सिंह बताया गया है.

ट्रैक्टर पर अश्लील गीत बजाने को लेकर हुआ था विवाद

विदित हो कि शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बिनटोलिया में निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ट्रैक्टर चालकों के द्वारा मिट्टी और बालू की ढुलाई की जा रही है. उस क्रम में ट्रैक्टर चालकों के द्वारा अश्लील व वल्गर गीत बजाया जा रहा है. हलचल. जिसको लेकर स्थानीय निवासी कमल किशोर सिंह सहित अन्य लोगों के द्वारा उन ट्रैक्टर चालकों को मना किया गया. जिसको लेकर ट्रैक्टर चालकों और मोहल्ले वासियों में विवाद हो गया था.

समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हो गया. लेकिन, देर रात्रि ट्रैक्टर चालक कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर उनके घर पहुंचे और पुनः विवाद करने लगे. देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई और उसी बीच एक युवक ने कमल किशोर सिंह पर गोली चला दी, लेकिन गोली उन्हें न लगकर प्रभास सिंह उर्फ विवेक सिंह को लग गई. सूचना के बाद मौके पर मुफस्सिल थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची और जख्मी का उपचार छपरा सदर अस्पताल में कराया.

नामजद प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिनटोलिया निवासी कमल किशोर सिंह ने स्थानीय निवासी सुनील, मिथुन, अनिल व अन्य को नामजद करते हुए दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. हलचल. इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिनटोलिया में बीती देर रात्रि अश्लील गीत बजाने को लेकर विवाद में गोली चली थी. प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *