चोरी करते पकड़े जाने पर चोरों ने निकाल लिया क’ट्टा ; ग्रामीणों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के कलान गांव स्थित दो घरों में चोरी करने के लिए घुसे चोरों ने पकड़े जाने पर जैसे ही कट्टा निकलना चाहा, घरवालों ने पकड़ लिया और ग्रामीणों की मदद से उनकी धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा गया है. गिरफ्तार दोनों चोर मांझी थाना क्षेत्र के कलान गांव निवासी मनु कुमार राम तथा शालीम पट्टी गांव निवासी बादल कुमार प्रसाद कुशवाहा बताये गये हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कलान पट्टी गांव निवासी शिवजी राम, रामदेव राम एवं बिशुन राम के घर से बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. जिसमें ग्रामीणों के जगने के कारण दो चोर रंगे हाथ पकड़े गए. जिनके पास से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों चोरों को मौके से पकड़ पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में दोनों चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. इस मामले में पूछे जाने पर मांझी थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा दो चोरों को पकड़ कर उन्हें सौंपा गया है. जिनके पास से एक देसी कट्टा और गोली भी बरामद किया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *