मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में गूंजी किलकारी ; वाराणसी मंडल चिकित्सालय की टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल रेल यात्रियों की समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु लगातार प्रयासरत है. उसी क्रम में मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में वाराणसी मंडल चिकित्सालय की टीम ने एक प्रसव पीड़िता का सुरक्षित प्रसव कराया.बताते चलें कि जोधपुर से वाराणसी आ रही गाड़ी सं-14864 जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस के एस-7 स्लीपर कोच में बर्थ सं-41 यात्रा कर रही 22 वर्षीय महिला यात्री कुसूम देवी जिसको वाराणसी तक यात्रा करनी थी उसको तेज प्रसव पीड़ा होने लगी.

तब उसके पति राम प्रताप ने अपने मोबाइल के माध्यम से रेल मदद पर अपनी समस्या बताई. सूचना के आधार पर उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय की टीम मरुधर एक्सप्रेस के वाराणसी जं पर पहुंचने के पूर्व पहुंच गयी. वाराणसी स्टेशन पर गाड़ी प्लेस होते ही मंडल चिकित्सालय, वाराणसी की मेडिकल टीम महिला यात्री के बर्थ पर पहुंच कर महिला का परिक्षण किया और मंडल चिकित्सालय में कार्यरत मंडल चिकित्सक डॉक्टर आशीष कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ केबिन खाली कराकर परदा से कवर करके आवश्यक मेडिकल सुविधाओं के साथ उक्त महिला का सुरक्षित प्रसव कराया और महिला को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई.

महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया. महिला यात्री एवं उसके पति ने मंडल चिकित्सकीय टीम एवं रेलवे प्रशासन को आकस्मिक सेवा के लिए धन्यवाद दिया गया.पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय की टीम में डॉ आशीष गुप्ता, नर्स विद्यावती एवं हेल्थ असिस्टेंट धर्मेंद्र शामिल थे. बता दें कि कुसुम देवी पत्नी राम प्रताप हरदोई जिले के हरपालपुर के निवासी हैं और मरुधर एक्सप्रेस से जयपुर से वाराणसी यात्रा कर रहे थी. तदुपरान्त महिला यात्री को समुचित उपचार हेतु जिला चिकित्सालय कबीरचौरा रिफर कर भेज गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *