बारात में बाराती-सराती के बीच हुई चाकूबाजी तो दूल्हा मंडप छोड़ दोस्तों संग भागा फिर…

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा गांव में बारात के दौरान फरमाइशी गीत को लेकर बाराती-सराती के बीच मारपीट के बाद चाकूबाजी होने लगी. चाकूबाजी में कई लोग जख्मी हुए. जिसके बाद दूल्हा मंडप छोड़कर दोस्तों के संग भाग खड़ा हुआ और शादी नहीं हो सकी. बताते चलें कि स्थानीय निवासी सीताराम राय के घर रविवार की रात बारात आई थी.

जिसमें आर्केस्ट्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान फरमाइशी गीत को लेकर चाकू बाजी हुई. जिसके बाद दहशतज़दा बाराती दूल्हे के साथ बिन शादी किए भाग गए. बारात हंकारपुर गांव के धर्मदेव राय के घर से आई थी. चाकूबाजी की घटना में हंकारपुर गांव के ललन राय तथा उसी गांव के आकाश कुमार जख्मी हो गए.

जिन्हें सीएचसी इसुआपुर में प्राथमिक उपचार के ले ले जाया गया. वहां से दोनों को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. हालांकि दोनों पक्षों के काफ़ी मान-मनौव्वल के बाद लड़के वाले दूसरे दिन शादी करने पर राजी हो गए हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *