शर्मनाक : पटना में एक किशोरी के साथ गैं’गरेप ; मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

PATNA DESK – राजधानी पटना के नौबतपुर में एक किशोरी के साथ दु’ष्कर्म किए जाने की शर्मनाक घटना सामने आ रही है. जहां, एक किशोरी के साथ आठ युवकों ने गैं’गरेप किया है. जिसके मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताते चलें कि नौबतपुर में 13 वर्ष की लड़की को उसके ही पहचान का एक युवक ने बहलाकर फुसलाकर दूसरे गांव ले गये.

इसके बाद कमरे में बंद कर बारी-बारी से 8 युवकों ने मिलकर रात भर किशोरी के साथ दु’ष्कर्म किया. हालांकि पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और 7 अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. बताते चलें कि ये वारदात नौबतपुर के गोनवां गांव में 4 जून की रात को हुई है.

बताया जाता है कि पीड़िता 4 जून कि रात शौच करने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान पहचान के युवक ने बहला-फुसलाकर दूसरे गांव गोनवां ले गया. जहां कमरे में बंद कर उसने अपने दोस्तों के साथ बारी-बारी से उसके साथ दु’ष्कर्म किया. वही 5 जून को पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और दर्द के कारण रो कर सो गयी. जब 6 जून को घटना की आपबीती अपने परिजनों को सुनाई तो परिजनों ने उसे स्थानीय थाना लेकर पहुंचे और मुख्य आरोपी नौबतपुर के चकजान गाव निवासी विपुल कुमार समेत 7 अन्य आरोपियों खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विपुल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. वही नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच करवाया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *