फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव ; घर में मातम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत इनायतपुर ब्रह्मचारी टोला में एक किशोरी का शव घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकते हुए पाया गया. जैसे ही घरवालों की नजर कमरे में पड़ी तो कोहराम मच गया. जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. मृत किशोरी दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर ब्रह्मचारी टोला निवासी विरेन्द्र यादव की 14 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी बतायी गई है.

वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. बताया जा रहा है कि किशोरी का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था. वही परिवार वालों का कहना है कि उसके द्वारा जानबूझकर ऐसा कदम उठाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *