सिवान में हुई चा’कूबाजी ; जख्मी पिता-पुत्र का छपरा में चल रहा उपचार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सिवान जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव में बीती देर रात्रि हुई चा’कूबाजी में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनो जख्मी को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल लाया गया.जहां उनका उपचार चल रहा है. चाकूबाजी में जख्मी पिता-पुत्र सिवान जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी अनंत महतो का 55 वर्षीय पुत्र ललन महतो एवं उनका 24 वर्षीय पुत्र नागेंद्र कुमार शामिल है.

छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी नागेंद्र कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई का दोस्तों से विवाद हुआ था, जिसको लेकर उनके बीच मारपीट हो रही थी. सूचना के बाद वह लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके ऊपर चाकू से हमला किया गया और पेट और पीठ में चाकू लगने से वे लोग जख्मी हो गए. जिसके बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *